छत्तीसगढ़

प्रभारी आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने किया वार्ड क्षेत्रों का निरीक्षण, सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

भिलाई नगर/ आज नगर पालिक निगम भिलाई के प्रभारी आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने भिलाई निगम के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दरमियान उन्होंने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का भी सघन निरीक्षण किया। आयुक्त ने वार्ड क्षेत्रों में सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में डायरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अपनाए जाने वाले विशेष अभियान की जानकारी अधिकारियों से ली।

निरीक्षण में उन्होंने रहवासियों से भी फीडबैक लिया। प्रभारी आयुक्त ने सकरी गलियों का निरीक्षण करते हुए नालियों की सफाई एवं मोहल्ले में सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने जेपी नगर विजयनगर, कुमारपारा, यादव पारा, बैकुंठ धाम आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य प्रभारी सुदामा परघनिया, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button