
-वार्डों के निरीक्षण में निकले आयुक्त प्रशिक्षु IAS लक्ष्मण तिवारी, तत्काल निर्देश,जो फैलाएंगे गंदगी उन्हें देना होगा जुर्माना
दुर्ग। नगर पालिक निगम।आज आयुक्त प्रशिक्षु आईपीएस लक्ष्मण तिवारी ने सुबह 6:30 बजे मॉनिग विजिट सफाई व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ शहर सफाई को लेकर विभिन्न क्षेत्रों का धुआंधार दौरा किया। उन्होंने वार्ड 42 एवं 43 व 19 मैं डोर टू डोर कलेक्शन कार्य का निरीक्षण के उपरांत कसारीडीह रोड मुख्य मार्ग की सड़क सफाई कार्य का अवलोकन किया गया।उन्होंने नाली में गंदगी फैलाने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्हें वार्ड 42 कसारीडीह मुख्य मार्ग चौक पर बिल्डिंग मटेरियल रखकर नाली जाम,दुकान के बाहर नाली में कचरा फैकने पर जुर्माना लेने के निर्देश दिया गया।
आयुक्त ने सफाई दरोगा व सुपर वाईजारो को वार्डों की नाली व सड़क सफाई पर विशेष फोकस देने को कहा गया। कसारीडीह में नाली सफाई व्यवस्था पर सुपरवाइजरों पर नाराजगी जाहिर की। लगातार आयुक्त प्रशिक्षु आईपीएस लक्ष्मण तिवारी अमला के साथ संवेदनशील वार्डों में निरीक्षण कर रहे है। ऐसे में निगम आयुक्त ने संबंधित सफाई दरोगाओं को यह निर्देश जारी किया है कि जो लोग सड़क व नालियो पर कचरा फैलाते हैं उनका चिन्हांकन करते हुए संबंधितों से जुर्माना वसूल किया जाए। इस दौरान आयुक्त ने गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग रखने को कहा। नागरिको एवं दुकानदारों के द्वारा दुकान बाहर सड़क व नालीयो पर कचरा फेंकने पर जुर्माना भी लगाने के निर्देश दिए ।







प्रमुख चौक, चौराहों एवं ठेला तथा गुमटी लगाने वाले लोगों को कचरा व्यवस्थित तरीके से डस्टबिन में रखने और स्वच्छता कर्मचारी को देने की हिदायत दी जा रही है। सभी को स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है तथा दुकान के सामने एवं परिसर को स्वच्छ रखने कहा जा रहा है। आयुक्त दुर्ग शहर की परिकल्पना के तहत सफाई व्यवस्था में और बेहतर कार्य करने के निर्देश अधिकारी को दिए हैं। निगम आयुक्त ने प्रतिदिन निगम के विभिन्न क्षेत्रों, वार्डो एवं मोहल्लों का निरीक्षण कर रहे हैं।







