Uncategorized

सेवा ज्योति यात्रा, CM साय ने जलाई मशाल:छत्तीसगढ़ में 38 जगह बनेंगे सेवा ज्योति चौक; BJP कार्यकर्ताओं को कराया विकसित भारत-2047 का संकल्प

By Dinesh chourasiya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली। छत्तीसगढ़ में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ नेता, मंत्री और कार्यकर्ता मशाल लेकर निकले।

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मशाल जलायी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर सेवा ज्योति चौक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में BJP कार्यकर्ताओं को विकसित भारत-2047 का संकल्प कराया गया।

रायपुर में सीएम साय ने जलायी मशाल।
बिलासपुर में डिप्टी CM साव और मनेंद्रगढ़ में मंत्री जायसवाल ने मशाल जलाई।

Related Articles

Back to top button