Uncategorized

SIR के खिलाफ मुंबई में कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन:टीशर्ट पर गांधी की फोटो; CJP बोली- मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, फाइनल जंतर-मंतर पर होगा

By Dinesh chourasiya

कॉकरोच जनता पार्टी आज मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे।

कॉकरोच जानता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने दिया। लेकिन दिल्ली पुलिस भूल गई है कि वो जनता की पुलिस है, भाजपा की पुलिस नहीं। तो उन्हें हम कहना चाहेंगे कि मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, जो करना है कर लो, फाइनल तो हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे।

इस दौरान CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं। गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं।

वहीं, दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

CJP ने कहा- दिल्ली पुलिस भूल गई कि वो जनता की पुलिस

प्रदर्शन के दौरान CJP ने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने दिया। लेकिन दिल्ली पुलिस भूल गई है कि वो जनता की पुलिस है, भाजपा की पुलिस नहीं। तो उन्हें हम कहना चाहेंगे कि मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, जो करना है कर लो, फाइनल तो हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे।

विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना गाया

मुंबई के शिवाजी पार्क में आए गायक विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना गाया। इस दौरान उन्होंने भीड़ में मौजूद लोगों से भी साथ गाने को कहा

CJP बोली- 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- पीएम की दुकान जो पिछले इतने सालों से चल रही है, वह दुकान चलाने वाला मास्टरमाइंड है ज्ञानेश कुमार। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने 13 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दिया है। जब हम कुछ नहीं थे तब इस देश में हर आदमी को वोटिंग का अधिकार मिला था। अमेरिका जैसे देश को भी 200 साल

Related Articles

Back to top button