SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशन बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
By Dinesh chourasiya
दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।







जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF जवान तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।




उधर कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है
दिल्ली में जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग, फिलहाल पूरी रोड खाली
दिल्ली पुलिस कमिश्नर जंतर-मंतर पहुंचे, सुरक्षा जायजा लिया
जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा भी प्रदर्शन करने पहुंचे
जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, क्या प्रदर्शन करने के लिए अनुमति की जरूरत होती है? आखिर यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है। मैं कहना चाहता हूं कि देश को पुलिस स्टेट में बदल देने के बावजूद ज्ञानेश कुमार, पीएम और गृहमंत्री अपने गलत कामों को छिपा नहीं पाएंगे।
दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाके में ड्रोन से निगरानी कर रही है।
AAP की महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
आप नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस बस में बिठाकर ले गई
दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए निजामुद्दीन इलाके में बैरिकेडिंग
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। निजामुद्दीन इलाके के पास पुलिस बैरिकेड लगाए गए हैं।
आप नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा, बिना कार का इस्तेमाल किए मैं जंतर-मंतर पहुंचा हूं। आप भी यहां पहुंच सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दोपहर तक बड़ी संख्या में Gen-Z, महिलाएं और युवा चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा, प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। पुलिस हमें बता रही है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। छह दिन पहले AAP ने यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी थी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाके को 8-9 जोन में बांटा गया है। हर जोन में सुरक्षा की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ IPS अधिकारी तैनात किया गया





