छत्तीसगढ़

शहर के मुख्य मार्ग गौरव पथ में चला अतिक्रमण की कार्यवाही,हटाए गए टीन सेंट व चबूतरे

दुर्ग /शहर के मुख्य मार्ग गौरव पथ पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। आईएस प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी के निर्देश पर दुकान के सामने बरामदे पर टीन शेड निर्माण आदि किए जाने के कारण यातायात बाधित हो रही थी तथा शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी जिसे निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की गई।

चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत गौरव पथ रोड गांधी चौक से सुआ चौक तक अतिक्रमण की मुहिम चलाई गई जिसमें सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई की गई। नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब,बाउंड्रीवाल, दुकान के बाहर टीन शेड एवम साइन बोर्ड तथा बैनर पोस्टर को भी हटाया गया

निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही दिनभर चली नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब, बाउंड्री वाल दुकान के बाहर टीन शेड एवं साइन बोर्ड को भी हटाने की कार्यवाही की गई।कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता, मनोहर गोस्वामी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button