
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल बालोद ने अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया नमन, राष्ट्रसेवा और सुशासन के आदर्शों को किया याद
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 16 अगस्त 2026। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल बालोद द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में सेवा एवं समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री यज्ञदत्त शर्मा, श्री राकेश यादव, श्री कृष्णकांत पवार, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, महामंत्री हितेश्वरी कौशिक एवं नरेंद्र सोनवानी, भाजपा जिला मंत्री निशा योगी, मंडल उपाध्यक्ष संदीप सिन्हा एवं कमलेश गौतम, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्वेता राजपूत, युवा मोर्चा जिला मंत्री आशु कौशिक, मंडल मंत्री दिव्या बजाज एवं गोकुल ठाकुर, पार्षद गिरजेश गुप्ता, गोमती रात्रे, आशा पटेल एवं सुनीता मनहर सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल प्रचार-प्रसार प्रमुख कमल बजाज, मोर्चा अध्यक्ष पिंटू जातरे एवं फिरोज कुरैशी, महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति यादव, वनिता मरकाम, ममता साहू, संजय शर्मा, प्रियंका श्रीवास, यश राजपूत, हर्षित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और उनके विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
भारत माता की जय।








