Uncategorized
Trending

वार्ड क्रमांक 09 में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन, नगर विकास को मिलेगी नई गति

 

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। 08 अगस्त 2026 ।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 में सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद निर्देश पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित गिरजेश गुप्ता, साव जी, भोला साहू, गौरव शुक्ला, गिरिराज जाजू, ओम जाजू एवं अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।

सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलने की संभावना है।

भूमि पूजन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं वार्डवासियों ने सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button