छत्तीसगढ़

आईटीआई दुर्ग में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

दुर्ग: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कुल 90 अभ्यार्थियों को शॉट-टर्म कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल विंडर एवं असिसटेंट इलेक्ट्रीशियन व्यवसायों हेतु क्रमशः 30-30 सीटे आबंटित हैं। प्रतिदिन 4 घंटे अनुसार प्रशिक्षण कुल 400 घंटेे में पूर्ण किया जावेगा। इच्छुक आवेदक 30 नवंबर 2022 तक संस्था में आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन करावें।

Related Articles

Back to top button