छत्तीसगढ़

बीएसपी के ठेका श्रमिकों का होगा 10 लाख का बीमा 24 हजार ठेका श्रमिकों को मिलेगा इसका फायदा इसकी प्रीमियम राशि का भुगतान ठेकेदार और ठेका श्रमिक द्वारा किया जाएगा

By Dinesh chourasiya

  1. बीएसपी के ठेका श्रमिकों का होगा 10 लाख का बीमा 24 हजार ठेका श्रमिकों को मिलेगा इसका फायदा इसकी प्रीमियम राशि का भुगतान ठेकेदार और ठेका श्रमिक द्वारा किया जाएगा

बीएसपी में कार्यरत करीब 24 हजार ठेका श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। उनका 10 लाख का बीमा होगा। इसकी प्रीमियम राशि फिलहाल ठेकेदार द्वारा भुगतान की जाएगी। बाद में इस प्रीमियम राशि को टेंडर की लागत में ही जोड़ दिया जाएगा।

ठेका श्रमिकों का बीमा कराए जाने की मांग यूनियनों की ओर से लंबे समय से उठती रही है। वे 15 लाख तक बीमा कराए जाने की मांग कर रहे थे। इस बीच राउरकेला प्लांट में इसे लागू भी कर दिया गया है। वहां ठेका श्रमिकों का 10 लाख का बीमा कराया जा रहा है।

इसके बाद बीएसपी में भी इसे लेकर यूनियनें सक्रिय हो गई। दबाव बढ़ने पर प्रबंधन ने इस दिशा में पहल करते हुए ठेकेदारों से चर्चा की। बताया गया कि चर्चा में ठेकेदारों ने भी अपनी ओर से सहमति दे दी है। इसके 10 लाख का बीमा कराए जाने की तैयारी प्रबंधन ने शुरू कर दी है। इसकी प्रीमियम राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल इस राशि का भुगतान ठेकेदार और श्रमिक मिलकर करेंगे। बाद में होने वाली सारी निविदाओं में ठेका श्रमिकों के बीमा राशि का प्रीमियम को टेंडर लागत के साथ ही जोड़ कर जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button