
कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म मामले में NSUI महासचिव गिरफ्तार, जंगल में ले जाकर दिया था वारदात को अंजाम
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन पर कॉलेज की छात्रा के साथ रेप के आरोप लगाए गए हैं. इस मामले में पीड़िता ने कांकेर के कोतवाली थाने में शिकायत की है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला उजागर होते ही बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़े कर दिया है.
कॉलेज स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप
दरअसल, बुधवार शाम को कोतवाली थाने में पीड़िता ने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन पर रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में बताया कि कॉलेज में एडमिशन के समय रूहाब ने मदद की और इसके बाद अक्सर कॉल में बात करता था, लेकिन एक दिन रुहाब मेमन घूमने के बहाने लड़की को अपने कार में बैठा कर सिंगार भाट जंगल लेकर गया और सुनसान इलाके में गाड़ी रोक दी और रेप किया. घटना के बारे में किसी को न बताते की धमकी दी, लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाई और थाने में शिकायत कर दी.







पुलिस ने आरोपी की किया गिरफ्तार
इस मामले में कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि कोतवाली थाने में एक रिपोर्ट आई थी. पीड़िता ने रेप का रिपोर्ट लिखवाया है. इसके बाद आरोपी की तलाश कर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसको अब न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.











