Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर:11 जिलों के कलेक्टर बदले, इनमें बिलासपुर, गरियाबंद, दंतेवाड़ा जैसे जिले शामिल, लिस्ट में देखिए किसे कहां की जिम्मेदारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ सरकार ने 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार पर अलग-अलग विभागों का जिम्मा दिया गया है। वहीं कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत 11 जिले शामिल हैं।

लिस्ट के मुताबिक कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं कुछ कलेक्टर ऐसे हैं, जिनके काम में लापरवाही और लंबी शिकायतें मिल रहीं थी, जिसके बाद उन्हें हटाया गया है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव रहे सर्वेश्वर भुरे पंचायत चुनाव के समय अहम रोल में रहे। उन्हें राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर इससे पहले रायपुर और दुर्ग के कलेक्टर रह चुके हैं।

सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया

वहीं इंद्रजीत चंद्रवाल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मेजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है।

वहीं सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।

देखिए ये लिस्ट

जानिए क्यों हटाए गए ये कलेक्टर ?

जांजगीर से हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा को आवास पर्यावरण विभाग का उप सचिव बनाया गया है। जांजगीर के कुछ स्थानीय नेता छिकारा के करीबियों को ठेका देने का मामला लंबे समय से उठा रहे थे। शिकायत मिलने के बाद इन्हें हटाया गया है।

मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव को भी हटाया गया है। डिप्टी CM अरुण साव का इस जिले से सीधा ताल्लुक है। जिले में विकास कार्यों की धीमी गति देव को हटाए जाने की वजह हो सकती है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि क्यों देव को कलेक्टर से हटाकर कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया।

जनक प्रसाद पाठक बनाए गए विशेष सचिव

चर्चा में रहने वाले अधिकारी जनक प्रसाद पाठक अब वन विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं। डॉ प्रियंका शुक्ला राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक बनी हैं। किरण कौशल को मार्कफेड और नान में प्रबंध संचालक बनाया गया है। रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति का संचालक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button