छत्तीसगढ़

एक बार फिर भूकंप के झटके से कांपी दिल्ली-NCR, दहशत में लोग 

By Dinesh chourasiya

 : दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूंकप के तेज झटके महसूस किये गये है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.6 मापी गई। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद तीन बजकर 36 मिनट पर यह भूकंप आया। जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आपको बता दें कि, पिछले 8 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का यह तीसरा झटका है। इससे पहले तीन नवंबर को रात 11 बजकर 36 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर इस्के तीव्रता 5.6 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था और वहां पर करीब 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button