Uncategorized

डोंगरगढ़ दर्शन हेतु जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग की विशेष ड्यूटी पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष कुम्हारी से अंजोरा तक सेक्टर में बांट कर विशेष यातायात व्यवस्था लागू

By Dinesh chourasiya

 

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूकता एवं निर्देश दिए जा रहे हैं


डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पदयात्रियों के

आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष ड्यूटी संचालित की जा रही है।

पदयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके बैग एवं पीठ पर रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे वे रात्रि के समय भी स्पष्ट रूप से दिखाई दें। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।

पदयात्रियों को सड़क के बाईं ओर चलने एवं सर्विस रोड का उपयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सड़क पर बैठने से सख्ती से मना किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रियों को सतर्कता के साथ यात्रा करने हेतु लगातार समझाइश दी जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस सभी पदयात्रियों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के बाईं ओर चलें तथा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9479192099 / 9479192029 पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button