रायपुर में दफन मिली युवक की लाश…टैटू से हुई पहचान:हाथ-पैर जमीन से दिख रहे थे बाहर
By Dinesh chourasiya
राजधानी रायपुर में 2 अलग-अलग इलाके में एक लाश और एक नर कंकाल मिला है। अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव में जमीन पर गड़ी हुई लाश मिली। जमीन के बाहर हाथ-पैर निकले हुए थे, लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।







शव की पहचान शदाणी दरबार के रहने वाले नितेश बत्रा के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, बताया जा रहा है किसी ने युवक को मारकर गाढ़ा है।




21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सूनसान इलाके में जमीन में दफन एक लाश मिली है। शव का एक हाथ और एक पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था।
पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हाथ में बने टैटू से हुई। पुलिस के मुताबिक, लाश नितेश बत्रा की है जो रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे कुछ दिन पहले हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
माना CSP लंबोदर पटेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं है।




