छत्तीसगढ़

टैक्स वसूली के लिए बकायेदारों को किया जा रहा है सूची बद्ध, कुर्की पर वसूली तेज करने होगी कयावद

भिलाई नगर/ भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत टैक्स वसूली के लिए बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है, अब तक 66 लोगो को सूची बद्ध किया जा चुका है, इन्हे निगम अधियम की धारा 173 व 174 के तहत टैक्स जमा करने नोटिस भी जारी किया गया है। अब निगम सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है। कुर्की के माध्यम से वसूली करने की तैयारी की जा रही है। कुर्की वारंट में नेहरू नगर जोन क्षेत्र में 8 बकायेदार, वैशाली नगर जोन क्षेत्र में 25 बकायेदार, मदरटेरेसा नगर जोन क्षेत्र में 12 बकायेदार तथा शिवाजी नगर जोन क्षेत्र में 21 बकायेदार शामिल है, जल्द ही इनके नाम भी उजागर किए जा सकते है।

कुछ लोगो ने तो काफी लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं किया है। हालाकि काफी लोगो ने कुर्की वारंट जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा कर दी है परंतु जिन्होंने अभी तक बकाया राशि जमा नहीं किया है उन पर निगम सख्ती बरतने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत टैक्स वसूली को लेकर आयुक्त रोहित व्यास ने समीक्षा की थी। उन्होंने संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज, सेवा शुल्क, शिक्षा उपकर की वसूली के साथ ही विभिन्न माध्यमों से होने वाले आय के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली थी। आयुक्त व्यास ने टैक्स वसूली के प्रदाय लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत टैक्स कलेक्शन के निर्देश दिए है।

आयुक्त ने जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों को टैक्स कलेक्शन के लिए स्पैरो से समन्वय बनाकर काम करने तथा टैक्स वसूली के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button