खेल

भारतीय क्रिकेट में होने वाला है बड़ा बदलाव, महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी में BCCI

मुंबई -टीम इंडिया को एकमात्र टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को BCCI बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार धोनी को लिमिटेड ओवर (टी-20 और वनडे) के लिए कोच या डायरेक्टर बनाया जा सकता है।रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई भारतीय टी20 क्रिकेट के सेटअप के साथ धोनी को बड़ी भूमिका के लिए एक एसओएस भेजने के लिए तैयार है। बीसीसीआई धोनी को भारतीय क्रिकेट में स्थायी भूमिका के लिए बुलाने पर विचार कर रही है।

 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल को लगता है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए तीनो फॉर्मेट में मैनेजमेंट का काम करना थोड़ा भारी है। इसे देखते हुए बीसीसीआई कोचिंग की भूमिकाओं को बांटने पर विचार कर रही है। इसे देखते हुए ही बीसीसीआई धोनी को शामिल करने और टीम इंडिया के स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रयास कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने के अंत में होने वाली एपेक्स काउंसिल बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- BCCI इंग्लैंड की तर्ज पर लिमिटेड ओवर और टेस्ट की अलग-अलग टीम बनाने पर विचार कर रहा है। इतना ही नहीं, इन टीमों के लिए अलग-अलग कोचिंग स्टाफ भी अपॉइंट किया जा सकता है। दरअसल, इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इंग्लैंड ने टी-20, वनडे और टेस्ट के लिए अलग-अलग कप्तान और कोच अपॉइंट किए हैं। जोस बटलर टी-20, वनडे कप्तान हैं। मैथ्यू मोट कोच हैं। बेन स्टोक्स टेस्ट टीम के कैप्टन हैं और ब्रेंडन मैकुलम कोच हैं। BCCI को लगता है कि कुछ साल से वनडे और टी 20 सीरीज काफी ज्यादा खेली जा रही हैं। इन तीनों ही फॉर्मेट में फिलहाल, राहुल द्रविड़ कोच हैं। जाहिर, है उन पर वर्कलोड काफी ज्यादा है। इससे फोकस पर भी असर पड़ता है।

 

Related Articles

Back to top button