पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छह आरोपियों को धर दबोचा – हेवंश पार्क होटल के सामने हुए गैंगवार के 6 आरोपी गिरफ्तार- कार, स्कूटी और बाइक जप्त.. आरोपियों कि पुलिस ने निकाली रैली
(दिनेश चौरसिया) बिलासपुर : दिनांक 7/5/2022 की रात्रि हेवंस पार्क होटल के सामने अवैध हथियार से आरोपियों द्वारा पीड़ित भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की वजह से बदला लेने के लिए एक राय होकर फरसा नुमा हथियार से मारने के नियत से वार करने पर गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है । रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 135/23 धारा 147, 307, 294, 323, 506 पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा पु से) के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ACCU बिलासपुर एवं थाना तारबाहर की टीम को लगाया गया था। घटना स्थल निरीक्षण में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपी स्वयं ग्रुप के सदस्य होने पाए गए हैं। सभी आरोपियों की पहचान की गई ।lokswar.in
आरोपियों द्वारा घटना कारित करने उपयोग किए गए फरसानुमा हथियार, चाकू, तलवार को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया है। आरोपियों से 2 कार 1 बाइक और 1 स्कूटी भी बरामद की गई है। काफी समय पहले पीड़ित भास्कर वर्मा ने आरोपी काव्य गढ़ेवाल और सिद्धार्थ शर्मा की पिटाई की थी, लड़ाई की वजह पुरानी दुश्मनी और लड़ाई का बदला लेने के लिए हमला करने की बात गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
आरोपियों का अपराध st/sc एक्ट एवम आर्म्स एक्ट के अंतर्गत होना पाया जाने से धारा जोड़ी गई है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को 12 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
अन्य सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी*
काव्य गढ़ेवाल पिता उमेश गढ़ेवाल उम्र 19 वर्ष निवासी चकरभाठा और कोनी
सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा उम्र 25 वर्ष, निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन
प्रिंस शर्मा उर्फ निकेत शर्मा पिता ध्रुव कुमार शर्मा उम्र 31 वर्ष
निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर
आयुष मराठा पिता जितेंद्र राव गायकवाड उम्र 18 निवासी चांदनी चौक कुडुदंड
फरीद अहमद उर्फ सोनू खान पिता अब्दुल नजीर उम्र 28 वर्ष निवासी मंझुआ पारा सिविल लाइन
एम वरुण पिता एम सोमेश उम्र 24 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 773/बी बिलासपुर
भिलाई शहर के केंद्र में स्थीत वयम मल्टिस्पेसियालिस्ट हॉस्पिटल जहां आयुषमान कार्ड के साथ 24 घंटे एम्बुलेंस उपलब्ध है
December 19, 2024
रायपुर के 58 वार्डों में OBC-महिला आरक्षण की निकलेगी लॉटरी:नगर निगम के 70 वार्डों में से 9 में SC, 3 में ST आरक्षण तय
September 28, 2024
CG के राजनांदगांव जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन, CM साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री होंगे शामिल, 35 कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण
September 15, 2024
CG BREAKING: देशी शराब के बोतल में मिला मरा हुआ कीड़ा,
September 12, 2024
CM साय ने एसपी कलेक्टर की ली बैठक कहा निर्माण में गड़बड़ी तो ठेकेदार को भेजें जेल:कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कहा-स्कूलों की गुणवत्ता से समझौता नहीं; सुकमा-बलरामपुर कलेक्टर पर जताई नाराजगी
September 10, 2024
RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, मौके पर एक युवक और युवती ने तोड़ा दम एक घायल
August 9, 2024
CG BREAKING : GST का ज्वाइंट कमिश्नर ससपेंड, व्यवसायी की शिकायत पर मंत्री ओपी चौधरी ने लिया एक्शन, आदेश जारी
August 7, 2024
CG में मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 8 अगस्त को, मुख्यमंत्री साय लोगों की समस्याओं का करेंगे समाधान…
August 7, 2024
CG में शिक्षा के मंदिर में शराबी शिक्षक का हंगामा: शराब के नशे में लुंगी पहने स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, DEO ने किया सस्पेंड