
भिलाई में शातिर मोबाइल चोर को दबोचने में पुलिस को सफलता हाथ लगी ▪️ खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को बनाता था निशाना ▪️ चोरी किए गए मोबाइल अनलॉक कर खातों से करता था ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
By Dinesh chourasiya
विवेचना के दौरान खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की लगातार घटनाएं प्रकाश में आईं। थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही शुभम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी स्कूटी/वाहनों की डिक्की से मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड चोरी करना स्वीकार किया गया।







आरोपी द्वारा चोरी किए गए मोबाइल के सामान्य लॉक पैटर्न का उपयोग कर अनलॉक कर संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 06 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है
आरोपी का विवरण :
1. शुभम श्रीवास, उम्र 24 वर्ष, निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता थाना ओमती जिला जबलपुर (म.प्र.)




▪️ विभिन्न कंपनियों के कुल मोबाइल फोन (लगभग 06 लाख रुपये मूल्य)




