छत्तीसगढ़

बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक में पकड़ाई पत्नी, तो दोनों ने मिलकर कर दी पति की हत्या, अब पुलिस की गिरफ्त में 

 

 

 

 

सक्ती। CG CRIME NEWS : जिले के हसौद थाना क्षेत्र के गुंजियाबोड़ गांव में अवैध संबंध के कारण 23 वर्षीय प्रेमी प्रमोद साहू के साथ मिलकर पत्नी चानेश्वरी साहू ने अपने पति गणेश साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। और उसके शव को सोननदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है  बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक में पकड़ाई पत्नी, तो दोनों ने मिलकर कर दी पति की हत्या, अब पुलिस की गिरफ्त में मृतक गणेश साहू, टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय युवक से अवैध संबंध की वजह अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला चानेश्वरी साहू ने 28 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मार्च की रात उसका पति गणेश साहू घर से कहीं चला गया था। इस बीच पुलिस की जांच से पता चला कि मृतक की पत्नी चानेश्वरी साहू की पड़ोस में रहने वाले प्रमोद साहू से फोन पर बातचीत होती थी। इससे अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। 27 मार्च को रात में चानेश्वरी साहू से मिलने प्रमोद उसके घर आया था

।इसी दौरान गणेश साहू ने उन्हें कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर उसकी पत्नी और प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया था, तब चानेश्वरी साहू ने अपने 23 वर्षीय प्रेमी प्रमोद साहू के साथ गमछे से बांधकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर शव को सोननदी में फेंक दिया था और झूठी कहानी बताकर उनके घर वालों एवं पुलिस वालों को गुमराह किया था। मामले में हसौद पुलिस ने आरोपी पत्नी चानेश्वरी साहू और प्रेमी प्रमोद साहू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button