Uncategorized

CG में आबकारी विभाग ने पकड़ी 40 लाख की शराब नए साल में खपाने हरियाणा से लाई गई थी, पहले भी पकड़ा चुका है ट्रांसपोर्टर

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम से 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। अंग्रेजी शराब की खेप हरियाणा से नए साल में खपाने के लिए मंगाई गई थी।

मामला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर का नाम सौरभ सिंह (34) है। जो अंबिकापुर से लगे कांतिप्रकाशपुर का रहने वाला है। आबकारी टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पहले भी ट्रांसपोर्टर को पुलिस ने इसी मामले में गिरफ्तार किया था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सौरभ सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। अंबिकापुर से लगे कांतिप्रकाशपुर में उसका गोदाम है। जहां से वह अवैध तरीके से कारोबार को संचालित करता था। हरियाणा और दूसरे राज्य से शराब मांगता और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

ऐसे में एक महीने से उड़नदस्ता टीम निगरानी कर रही थी। टीम को कांतिप्रकाशपुर में शराब की खेप छिपाकर रखने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने आज सुबह छापामार कार्रवाई की। इस दौरान गोदाम में 300 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप मिली।

जब्त की गई शराब की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है।

हाई क्वालिटी की ब्लैक डॉग व्हिस्की

जांच में पाया गया कि अंग्रेजी शराब हाई क्वालिटी की ब्लैक डॉग व्हिस्की है। जिसे हरियाणा से ट्रकों के जरिए से मंगाई थी। जब्त शराब को 2 पिकअप से आबकारी विभाग के गोदाम में रखा गया है। जबकि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एक साल पहले जब्त की गई थी 30 लाख की शराब

इस मामले में संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि शराब हरियाणा से लाकर गोदाम में रखा गया था। एक साल पहले भी 30 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। जो कि पंजाब से मंगाई गई थी।

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

इस बार हरियाणा की शराब जब्त हुई है। यह जानकारी एकत्र की जा रही है कि शराब किस माध्यम से मंगाई गई थी। मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आबकारी अमले ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

……………………………

Related Articles

Back to top button