Uncategorized

दुर्ग पुलिस ने गांजा बेचते दो महिला को पकड़ा आरोपिया के कब्जे से 2 किलो गांजा सहित कीपैड मोबाइल किया गया जप्त

By Dinesh chourasiya

 

 

 

दुर्ग पुलिस व्दारा अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाकर नशे के खिलाफ मुहिम में ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना उतई पुलिस द्वारा गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया। *दिनांक 23/08/2025 को मूखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई नहर रोड गौरा चौक के पास एक महिला अपने खुशी बिरयानी दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है की सूचना पर ग्राम ग्राम जोरातराई गौरा चौक पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति महिला को पकड़ा गया गवाहो के समक्ष उक्त महिला का नाम पूछने पर अपना नाम ममता महिलांगे बताया गया, उक्त महिला के दुकान खुसी बिरयानी नहर रोड गौरा चौक से तलाशी लिए जाने पर एक पीले रंग के थैले में मादक प्रदार्थ गांजा एवं एक कीपैड मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। आरोपिया को अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में नोटिस दिया गया जिसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में जानकारी दिए जाने पर आरोपिया के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीपैड मोबाइल को जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत आवश्यक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

अपराध क्रमांक – 339/2025 धारा – 20(ख) NDPS एक्ट

*नाम आरोपिया -*
ममता महिलांगे उम्र 26 वर्ष पता गौरा चौक ग्राम जोरातराई थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)

जप्त संपत्ति मात्रा – 1.280 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन ₹12000 एवं 01 सैमसंग कीपैड मोबाइल पुराना इस्तेमाल

Related Articles

Back to top button