Uncategorized

CG में सड़क के गड्ढों में भरा पानी, व्यापारियों ने नहाकर विरोध जताया​​​ दुकानदार बोले- आवागमन में हो रही दिक्कतें, ओवर ब्रिज भी है बंद

By Dinesh chourasiya

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क की दशा को लेकर व्यापारियों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सड़क पर जमा पानी में नहाकर नाराजगी जताई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विकास नगर कुसमुंडा फोरलेन पर लगभग 100 मीटर तक जलभराव की स्थिति है। इमली छापर चौक और चर्च कॉम्प्लेक्स के पास व्यापारियों की दुकानों के सामने बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इमली छापर में ओवर ब्रिज के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

2 सालों से यही स्थिति

व्यापारिक संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि पिछले 2 सालों से यही स्थिति है। बारिश शुरू होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। कॉलोनीवासियों को भी आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।

इस मार्ग से औद्योगिक क्षेत्र दीपका, कुसमुंडा, मोंगरा, हरदी बाजार और कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। भारी वाहनों के अधिक दबाव के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार खराब सड़क के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button