Uncategorized

नवरात्रि पर चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र के यात्रियों को मिलेगी राहत; इधर 27 अगस्त तक 24 ट्रेनें कैंसिल

By Dinesh chourasiya

नवरात्रि पर ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिलासपुर जोन से चलने वाली स्पेशल ट्रेन से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेल प्रशासन सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच पांच फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनें 23 से 27 अगस्त तक कैंसिल रहेंगी। जबकि 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही रोककर वापस भेजा जाएगा। ट्रेनें कैंसिल होने से झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, जम्मू, जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बता दें कि इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक रहेगी।

27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी ट्रेनें

गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) स्टेशन से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। जो कि यहां से शाम 5.10 बजे रवाना होगी और रात को 10.25 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से भाटापारा, बिलासपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी 08866 शालीमार से 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। जो कि शालीमार से दोपहर 3.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.20 बजे रायपुर स्टेशन आएगी।

फेस्टिवल सीजन में बढ़ी यात्रियों की डिमांड

दरअसल, नवरात्रि और दशहरा को देखते हुए यात्रियों ने अभी से कंफर्म टिकट लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। साथ ही कंफर्म बर्थ के लिए मारामारी हो रही है।

स्थिति यह है कि नवरात्रि पर पहले से वेटिंग टिकट मिल रहा है। वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत ओडिशा और महाराष्ट्र जाने वाली रूट पर है। यही वजह है कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य, 8 स्लीपर, 2 एसी-3, 1 एसी-2 सहित 18 कोच होंगे।

Related Articles

Back to top button