
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द:झारखंड-ओडिशा जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 28 जून तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, कई ट्रेनों का रूट बदला
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनों को 21 मई यानी आज से 28 जून तक रद्द कर दिया गया है। इसमें से चार गाड़ियां अलग-अलग दिनों में कैंसिल रहेगी। भीषण गर्मी के बीच झारखंड और ओडिशा जाने वाले यात्रियों की परेशानियां और बढ़ सकती है।
ट्रेनों के रद्द होने पर दैनिक रेल यात्री संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के अध्यक्ष अश्वनी शुक्ला ने आरोप लगाया है कि लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर एक्सप्रेस ट्रेनों, वंदे भारत, दूरंतो और मालागाड़ी को रवाना किया जा रहा है।







दरअसल, रेलवे के मुताबिक, अलग-अलग रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चल रहा है, जिसके कारण ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दावा किया है कि यह काम तेजी से कराया जा रहा है, जिसके चलते फिलहाल, यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हो रही है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
चक्रधरपुर और रायपुर रेल मंडल में होगा काम
चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया और सीनी सेक्शन में टीआरटी मशीन से डेवलपमेंट का काम होगा, जिसके लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके साथ ही रायपुर मंडल के अप और मिडिल लाइन पर एलसी नंबर 378 निपनिया यार्ड ईस्ट एंड पर रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।





यह ब्लॉक 20-21 मई की रात 21.30 बजे से 1.30 बजे तक अपलाइन पर 4.00 बजे यातायात सह विद्युत ब्लॉक और 20-21 मई की रात 21.30 बजे से 12.55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इस काम के लिए कुछ गाड़ियां का परिचालन प्रभावित रहेगा।
…………………………..




