छत्तीसगढ़

फाइट द बाइट मिशन मोड़ पर घर – घर पहुँचकर निगम अमला कर रही है मच्छर उन्मूलन कार्य और लार्वा को खात्मा

दुर्ग। नगर पालिक अल सुबह आयुक्त लोकेश चन्द्राकर अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग अमला के साथ पहुचे वार्डो में द्वारा आज वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर,वार्ड क्रमांक 1 और वार्ड क्रमांक 15 सिकोला भाठा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, बता दे कि इन वार्ड क्षेत्र के सभी नालो, नालियों, और रात में हुई तेज बारिश से सड़कों में भरे पानी सहित अन्य जगहों सफाई करने का कार्य किया जा रहा है।

जिसका आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वार्डो के पार्षद मनीष साहू,चमेली साहू निरीक्षण कर अधिकारियों को और भी बेहतर सफाई के निर्देश दिए।फाइट द बाइट मिशन मोड़ पर तालाबो की सफाई,घर – घर पहुँचकर निगम अमला कर रही है मलेरिया के लार्वा को खात्मा,इसे माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जायेगा। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने विशेषकर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रतिकूल असर होने के कारण बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है।

इस कारण गर्मी के मौसम की शुरुआत होने से पहले निगम के सभी नालो और तालाबों के अलावा सामुदायिक सार्वजनिक शुलभ शौचालय की विधिवत विशेष सफाई की जा रही है। मलेरिया और मच्छरों के उन्मूलन सहित इन जीवो के लार्वा को नष्ट करने निगम स्वास्थ्य व जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त परामर्श के आधार पर सफाई कार्य पर फोकस है।

तालाबों से कचरा के अलावा अन्य सामग्री को निकाल कर मलेरिया आईल, एंटी लार्वा छिड़काव तथा मैलाथियान का छिड़काव किया जा रहा है।साथ ही कूलर,गमला,टायर व अन्य अनुउपयोग पत्रों को खाली करवाकर टेमीफास का छिड़काव भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button