छत्तीसगढ़

मोर शहर मोर जिम्मेदारी : अधिकारी उतरेगे मैदान में,आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपी जिम्मेदारी

दुर्ग/ मोर शहर मोर जिम्मदारी के तहत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान पर बैठक में चर्चा करते हुए इसे जागरूक और जनसहयोग का अभियान बताया जिससे लिए उन्होंने हर कालोनी और बाजार क्षेत्र में लोगो का एसोसिएशन बनाने के लिए कहा।निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने आज मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत आदेश जारी करते हुए अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान के लिए जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम साथ मिलकर वेलफेयर के कार्य को और  बेहतर स्वरूप दे सके। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने अधिकारियों को निदेर्शित किया कि चौक चौराहों को व्यवस्थित कर उसके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाए। मार्केट क्षेत्र,नया बस स्टैंड सहित अन्य वहां पर पार्किग की व्यवस्था करें, पुरुष एवं महिलाओं के टायलेट और आमजन के  सिक्योरिटी के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

इसके अलावा उन्होंने गौठानों के लिए डेली बेस पर डेली रिर्पोट बनाने और खटालों  द्वारा गंदगी फेलाये जाने के स्थित में  संचालकों से सख्ती से जुर्माना लेने के लिए अधिकारियों को कहा।

प्रकाशचन्द थवानी, प्र०सहायक अभियंता को लाइट व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है।यात्री प्रतीक्षालय में विज्ञापन हेतु निविदा प्रक्रिया के माध्यम से रख-रखाव एवं संचालन तथा सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु जावेद अली, बाजार अधिकारी को अधिकृत किया गया है।निकाय क्षेत्रान्तर्गत मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत् मुख्य मार्गो के पोल में सफेद कलर वाली एलईडी रोप लाइट लगाया जावेगा साथ ही मोर शहर-मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत्  कार्य कराये जाने हेतु अधिकारी / कर्मचारियों को प्रभार सौपा गई है जिसमे

प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता, एस०डी० शर्मा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता, प्रकाशचन्द थवानी, प्रभारी सहायक अभियंता को दायित्व सौंपा गया है।सहायक अभियंता एवम उप अभियंता के साथ साथ  जावेद अली, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, प्रभारी सहायक बाजार अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button