
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवती पर जानलेवा हमला करने के बाद युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले युवती के घर जाकर उसके गले में धारदार हथियार से हमला किया।
लहूलुहान होकर युवती वहीं गिर गई तो आरोपी खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। हालांकि, समय रहते युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
पुलिस ने बताया कि श्रवण कुमार अपने पड़ोस की युवती धनेश्वरी यादव से एक तरफा प्रेम करता था। धनेश्वरी उसे पसंद नहीं करती थी। 1 नवंबर की को शाम अचानक आरोपी युवती के घर पहुंचा। उसने युवती से कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। इस पर युवती ने उसे शादी के लिए मना कर दिया। युवती के मना करने पर श्रवण ने उससे कहा कि यदि वो उसकी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी।







इतना कहते ही उसने धनेश्वरी के गले पर चाकू से वार कर दिया। इससे धनेश्वरी वहीं ढेर हो गई। इसके बाद श्रवण वहां से फरार हो गया। घर के अंदर बैठे धनेश्वरी के माता पिता चीख सुनकर बाहर आए तो बेटी को खून से लथपथ देखा। वे तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
पुलिस श्रवण को पकड़ने के लिए तलाश कर ही रही थी कि उन्हें पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस गब्दी गांव के सुनसान क्षेत्र में खेत किनारे पहुंची। वहां पेड़ पर उसने फांसी लगाई थी।










