छत्तीसगढ़शिक्षा-नौकरी

भिलाई वासियों के लिए एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भिलाई : भिलाई वासियों के लिए एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 2 नवंबर प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक सियान सदन नेहरू नगर में आयोजित किया गया है जिला स्वास्थ्य समिति एवं चंदूलाल चिकित्सा महाविद्यालय भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ कान नाक गला विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं निशुल्क प्रदान करेंगे. बीपी, शुगर, रक्त जांच, हिमोग्लोबिन, रक्त समूह जांच, डेंगू मलेरिया जांच, मोतियाबिंद, उच्च जोखिम गर्भवती इत्यादि का उपचार एवं निशुल्क दवा वितरण किया जावेगा. स्वास्थ्य विभाग से निशुल्क covid टीकाकरण भी प्रदान किया जावेगा

Related Articles

Back to top button