Uncategorized

भिलाई में धोखाधड़ी कर अपने नाम किया करोड़ों का शेयर 4 सालों से फरार चल रहा था आरोपी को , दुर्ग पुलिस ने जयपुर से दबोचा 

By Dinesh chourasiya

शेयर के नाम पर ठगी करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - Dainik Bhaskar

दुर्ग पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 2.75 करोड़ रुपए के शेयर अपने नाम पर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के इस मामले में आरोपी पिछले 5 साल से फरार था। सुपेला पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, 8 जून 2020 को प्रणय कुमार गांगुली निलासी नेहरू नगर ने सुपेला थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि, 15 जनवरी 2019 में एशियन पेन्ट कंपनी में आरटीए टीएसआर डीएआरएसएचएडब्लू मुम्बई से पत्राचार किया था।

जाली दस्तावेज किया था तैयार

प्रणय ने बताया कि, वो मूलता उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। कई सालों से भिलाई में रह रहा है। इसके चलते उसे समय पर उसके लेटर का जवाब नहीं मिला था। इसका फायदा उठाकर आरोपी विमल कुमार शाह ने जाली दस्तावेज तैयार कर उसके शेयर को अपने नाम पर कर लिया था।

आरोपी बिमल कुमार शाह ने फर्जी दस्तावेज के माध्यम से कुल 70 लाख रुपए के शेयर अपने नाम पर किए। उन शेयर की वर्तमान कीमत 2 करोड़ 75 लाख रुपए है। उसकी खरीदी करना बताकर आरटीए के पास आरओसी के माध्यम से दस्तावेज पेश किया।

तीसरी बार पकड़ में आया आरोपी

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, सुपेला पुलिस आरोपी बिमल कुमार शाह को पकड़ने के लिए 3 बार जा चुकी है। हर बार वो मौका देखकर भाग जाता था। कुछ दिन पहले पुलिस को उसका लोकेशन राजस्थान के जयपुर में मिला। इसके बाद थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि मनीष बाजपेयी, प्र.आर. मोहित तिवारी और आरक्षक गौरव पाण्डेय की टीम वहां गई और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर भिलाई लाया गया।

Related Articles

Back to top button