
भिलाई में मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार नगर निगम भिलाई मेन ऑफिस सुपेला के सामने से किया था चोरी
By Dinesh chourasiya
प्रार्थी होमेन्द्र कुमार देशमुख निवासी कैलाश नगर कुरूद भिलाई दुर्ग द्वारा थाना सुपेला उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.02.2025 को नगर निगम भिलाई मेन ऑफिस के सामने सुपेला में अपनी मो.सा. पैशन प्लस क्रमांक सी.जी. 04 सी.ई 1591 को खड़ी किया था। जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।







सुपेला थाना पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बिक्री हेतु ग्राहक तालाश रहा है। सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थी की वाहन मो.सा. पैशन प्लस क्रमांक सी.जी. 04 सी.ई 1591कीमती 10000 रू को नगर निगम भिलाई मेन ऑफिस के सामने सुपेला से चोरी करना बताया। आरोपी को आज दिनांक 10.02.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।
क्र. अप. क्र. धारा जप्ती आरोपी
151/2024 303(2), बीएनएस एक मो.सा. पैशन प्लस क्रमांक सी.जी. 04 सी.ई 1591कीमती 10000 रूपये एम. देवा रेडडी पिता एम. बालकृष्ण रेडडी उम्र 23 साल पता सडक नं. 01 ब्लाक नं. 04 क्वा. नं. 01 सेक्टर 05 भिलाई नगर




