Uncategorized

CG में प्रेमी से बिछड़ने के डर से प्रेमिका ने पिया हार्पिक हो गई मौत एक महीने पहले घर से भाग गई थी, सरपंच ने लिखवाया सुसाइड नोट

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में प्रेमी से बिछड़ने के डर से प्रेमिका ने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, करीब एक महीने पहले दोनों घर से भाग गए थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही वापस आ गए। इसी बीच युवती ने हार्पिक पी लिया।

उसका करीब 25 दिनों तक मुंगेली में ही इलाज चला, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां 24 जनवरी को पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले 22 दिसंबर 2024 को गांव के सरपंच और प्रेमी ने कोटवार की मौजूदगी में युवती से अपनी मर्जी से आत्महत्या करने सुसाइड नोट लिखवाया था।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मुंगेली के नगवा गांव की रहने वाली कीर्ति रात्रे (22) और ललित लहरे (26) के बीच प्रेम प्रसंग था। मृतिका के पिता महेतर रात्रि ने बताया कि, उसकी बेटी पड़ोस में ही रहने वाले ललित लहरे के साथ दिसंबर 2024 में भाग गई थी। उसका कहीं पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत करने का दबाव बनाया गया। जिसके बाद तीसरे दिन वापस आ गए।

अलग होने के डर से पिया हार्पिक

लेकिन प्रेमी से अलग होने के डर से घर के बाथरूम में रखे हार्पिक को पी लिया। जानकारी लगने ही परिजन उसे आनन-फानन में मुंगेली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कई दिनों तक इलाज चलता रहा। लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। फिर ललित उसे घर ले गया। उसके लौटते ही गांव में बैठक बुलाई गई। जिसमें युवती ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही।

कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने कीर्ति रात्रे को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

कोरबा लाते समय रास्ते में मौत

उसकी जिद के आगे हार कर माता पिता भी घर लौट गए। वो ललित के घर रह रही थी। कुछ ही दिनों बाद उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। उसने अपने माता-पिता को बुलाने कहा। जिस पर वो घर पहुंचे और बेटी को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

सरपंच और प्रेमी ने लिखवाया सुसाइड नोट

मृतिका के पिता ने बताया कि, बेटी के बुलावे पर वे उसके घर गए थे। तब गांव के सरपंच रवि जायसवाल समेत कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने बीमार बेटी से हार्पिक पीने के बारे में पूछताछ की। वो जो बता रही थी, उसे उससे ही लिखवाया गया। जिसमें उसे कुछ भी होने पर खुद की जवाबदारी होने की बात का उल्लेख कराया गया।

मृतिका के पिता महेतर रात्रि पुलिस को बयान देते हुए।

पुलिस ने दर्ज किया परिजनों का बयान

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। मर्ग डायरी मुंगेली के लालपुर थाने में भेजी जाएगी। फिलहाल, पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इससे संबंधित सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button