Uncategorized

रायपुर के केमिकल प्लांट में भीषण आग :धमाके से थर्राए लोग, 5KM दूर से दिख रहा धुएं का गुबार; 2 मजदूर घायल

By Dinesh chourasiya

रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि, 5 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार आसमान में दिख रहा है। आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। जिससे आसपास के इलाके के लोग सहम गए हैं।

बताया जा रहा कि, इस हादसे में काम कर रहे 2 मजदूर आग की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

केमिकल प्लांट में आग लगने से 2 मजदूर जख्मी हो गए।
आग लगने से 5 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार आसमान में दिख रहा है।

जानकारी के मुताबिक, संजय केमिकल प्लांट में पेंट का निर्माण किया जाता है। आग की लपटें और ब्लास्ट के कारण क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है। हादसे में घायल हुए मजदूर ने बताया कि कम प्लांट में आग टैंकर से केमिकल स्टोर करने के दौरान फैली। टैंकर से निकली पाइप के जरिए प्लांट में केमिकल स्टोर किया जा रहा था। इसी दौरान पाइप के नोजल में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे प्लांट में फैल गई।

हालांकि गनीमत ये रही कि प्लांट के अंदर कोई मौजूद नहीं था। केवल दो मजदूर ही सुबह 6 बजे से केमिकल स्टोर करने का काम कर रहे थे।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Related Articles

Back to top button