केंद्र सरकार ने 942 गैलेंट्री अवॉर्ड की घोषणा की:95 जवानों को वीरता, 101 को राष्ट्रपति और 746 को सराहनीय सेवा सम्मान
By Dinesh chourasiya

केंद्र सरकार ने शनिवार को वीरता (गैलेंट्री) और सेवा पदक (सर्विस मेडल) के लिए 942 नामों की घोषणा की। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) पाने वाले 101 लोग हैं। सराहनीय सेवा के लिए मेडल (MSM) पाने वाले 746 कर्मी हैं।
95 लोगों को वीरता पदक दिया गया। इनमें 5 नाम ऐसे हैं जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इनमें J&K पुलिस के डिप्टी SP हुमायूं मुजमिल, हेड कॉन्स्टेबल गिरजेश कुमार उद्दे (BSF), कॉन्स्टेबल सुनील कुमार पांडे (CRPF), हेड कॉन्स्टेबल रवि शर्मा (SSB) और सिलेक्शन ग्रेड फायरमैन सतीश कुमार रैना शामिल हैं।







जिन 95 गैलेंट्री अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है, इनमें 28 नाम नक्सल-उग्रवाद प्रभावित इलाकों से हैं। 28 नाम जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 3 नाम नॉर्थ-ईस्ट और 36 नाम दूसरे क्षेत्रों से हैं।
वीरता पदक की पुलिसकर्मियों में सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश से हैं। जम्मू-कश्मीर से 15 नाम हैं। ये सम्मान सैन्य, पुलिस और अन्य कर्मियों को वीरता और उनके बलिदान के लिए दिए जाते हैं।




