
भिलाई में छावनी थाना पुलिस ने मोबाइल लुटेरों को चंद घंटे के भीतर दबोचा शराब पीने के पैसे नहीं दिए तो मोबाइल लूट कर भाग गए थे
By Dinesh chourasiya







मामले का विवरण इस प्रकार है कि सुन्दर टेंट हाऊस के पास कैम्प 02 भिलाई के मोटर सायकल क्रं. सीजी 07 एल वाय 2850 मे सवार ब्रुसली एवं शेख अरमान के द्वारा प्रार्थी संतोष बघेल को पैसे की मांग कर नही देने पर उसके जेब से एक मोबाईल फोन लूट कर मोटर सायकल से भाग गये
थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे दिनांक 19/01/2025 को मुखबिर सूचना मिली कि जे. पवन उर्फ बुसली एवं शेख अरमान को पावर हाऊस भिलाई मे घेराबंदी कर किया गया नाम व पता पूछने पर अपना नाम जे. पवन उर्फ ब्रुसली पिता जे. बडेसाहब निवासी सुन्दर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) एवं शेख अरमान पिता शेख अब्दुल सत्तार निवासी सुंदर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) होना बताये जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 18/01/2025 को रात्रि के समय मोबाईल फोन को सुन्दर टेंट हाऊस के पास कैम्प 02 भिलाई लूटना बताये जिससे मोटर सायकल व मोबाईल फोन बरामद किये । थाना छावनी के अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 309(4) बीएनएस का आरोपी होने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त अपराध मे छावनी पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता के कारण घटना के कुछ ही समय के भीतर आरोपियो को धर दबोचा गया ।




आरोपी जे. पवन उर्फ ब्रुसली पिता जे. बडेसाहब निवासी सुन्दर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) के कब्जे से मोटर सायकल जप्त कर छावनी पुलिस द्वारा बरामद की गई

# आरोपी शेख अरमान पिता शेख अब्दुल सत्तार निवासी सुंदर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) के कब्जे से एक मोबाईल फोन जप्त कर छावनी पुलिस द्वारा बरामद की गई




