छत्तीसगढ़

शहर से हटने लगे अवैध पोस्टर/होर्डिग, भिलाई निगम का लगातार कार्रवाई अभियान

भिलाई नगर / शहर के शासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों में लगे हुए अवैध होर्डिंग/पोस्टर को हटाने के लिए भिलाई निगम ने अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए जोन क्षेत्र के सहायक राजस्व अधिकारी अपने टीम के साथ मिलकर एवं आवश्यक संसाधनों के साथ शहर का निरीक्षण करते हुए अवैध पोस्टर व होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई कर रहे है। मुख्य रूप से विद्युत पोल एवं डिवाइडर तथा सड़को के किनारे लगे हुए अवैध पोस्टर/होर्डिंग को प्राथमिकता के तौर पर हटाया जा रहा है। लगाने वालो से सम्पर्क कर कड़ी हिदायत भी दी जा रही है। पहले की बात करे तो शहर इन अवैध होर्डिंग/पोस्टर से पट गया था।

कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के निर्देश के बाद आयुक्त रोहित व्यास ने तत्परता दिखाते हुए निगम के राजस्व विभाग को इस पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। निर्देश के परिपालन में प्रत्येक जोन के राजस्व विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध पोस्टर/होर्डिग को हटाने के लिए अभियान चला रहे है। जिसके चलते आज शहर से अवैध पोस्टर/होर्डिग हटने लगे है, अवैध तरीके से लगाये हुए पोस्टर/होर्डिग के कारण शहर की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ता है, वही एक्सीडेंट की संभावनाये भी बड़ जाती है, आवागमन में भी लोगो को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन सभी कारणों से अवैध होर्डिग/पोस्टर पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है तथा जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। इसके साथ ही लगाने वालो को चेतावनी भी दी जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में कंडम व काफी समय से रखे हुए कबाड़ वाहनो को हटाने निगम ने यातायात विभाग के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया था। ऐसे वाहन रखने वाले मालिको को भी हिदायत दी जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button