Uncategorized

भिलाई में पेट्रोल भराने पर पैसा मांगा तो कर दी पिटाई:कई लड़कों ने मिलकर पंप कर्मी को बेहोश होते तक पीटा अब तक आरोपी फरार पुलिस के हाथ नहीं लगे

By Dinesh chourasiya

पेट्रोल पंप कर्माचारी की पिटाई करते हुए - Dainik Bhaskar

भिलाई में जामुल थाना अंतर्गत ओम शांति चौक स्थित पेट्रोल पंप में वहां के कर्मचारी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कों ने पंप कर्मी को इतना मारा की वो बेहोश होकर जमीन में गिर गया। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंप के कर्मचारी पी रामा राव ने जामुल थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। उसने अपने आवेदन में बताया कि वो सुभाष मार्केट स्ट्रीट 34 खुर्सीपार में रहता है। ओम शांति चौक पर स्थित पेट्रोल पंप में कर्मचारी है। बीते 10 अप्रैल को वो रोज की तरह पंप में गाड़ियों में तेल डालने का काम कर रहा था।

इसी दौरान 5 लड़के अलग-अलग गाड़ी से पंप पहुंचे। उसमे से एक लड़के ने अपनी बाइक में 510 रुपए का पेट्रोल डलवाया और गाड़ी स्टार्ट करके जाने लगा। इस पर रामा राव ने उसे रोका और पैसे देने के लिए कहा। इससे लड़का इतना नाराज हो गया कि उससे गाली गलौज करने लगा।

हाथ में पहने लोहे के कड़े से मारने पर पंप कर्मी हुआ बेहोश
हाथ में पहने लोहे के कड़े से मारने पर पंप कर्मी हुआ बेहोश

जब पंप के कर्मचारी ने उसका विरोध किया तो सभी लड़कों ने दबंगई करते हुए बाइक और स्कूटी को वहीं खड़ा किया और उसेक बाद रामा राव को पकड़कर हाथ के कड़े से इतना मारा कि वो वहीं बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद लड़के गाली देते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल

प्रार्थी ने जामुल पुलिस को लिखित शिकायत के साथ ही पंप का सीसीटीवी फुटेज भी निकालकर दिया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार युवक ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से पंप कर्मी को इतना मारा की वो बेहोश होकर गिर गया। इससे उसे काफी चोट भी आई है।

मामले को 4 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक एक भी आरोपी की ना तो पहचान हुई है और ना ही कोई पकड़ा गया है। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डे का कहना है कि वो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button