भिलाई में हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले छावनी थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा डबल मर्डर की प्लानिंग बना रहे थे पुलिस ने आरोपियों का निकला जुलूस
By Dinesh chourasiya

भिलाई की छावनी थाना पुलिस ने हत्या की वारदात होने से पहले ही आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास एक विडियो पहुंचा था। इस वीडियो में तीन चार आरोपी मनीष दास मानिकपुरी, संदीप शर्मा, बॉबी सिंह और एक अन्य इंस्टा ग्राम में लाइव बात कर रहे थे। वीडियो आरोपी भिलाई पावर हाउस में रहने वाले एक युवक की मर्डर की प्लानिंग बना रहे थे।







आरोपी भिलाई के दो लड़कों से बता रहा है कि उस लड़के ने संदीप शर्मा को धोखा दिया है। उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बनाकर रखा है। वो लोग छठ के दिन भिलाई पावर हाउस पहुंच रहे हैं और छठ पूजा से पहले ही उसको निपटा देना है।
इस वीडियो को देखते हु दुर्ग एसपी ने तुरंत छावनी सीएसपी और टीआई को अलर्ट किया। छावनी पुलिस ने अमलेश्वर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद सबसे पहले खुर्सीपार शिवाजी नगर चंद्रमा चौक में रहने वाले बॉबी सिंह पिता मनजीत सिंह (24 साल) को गिरफ्तार किया।
बॉबी ने पुलिस को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद उसकी निशानदेही पर हत्या की वारदात होने से पहले ही पुलिस ने अमलेश्वर थाना अंतर्गत कोपेडीह शिव वाटिका फेस 1 निवासी संदीप शर्मा (25 साल) पिता शत्रुघन शर्मा और बीएसपी कालोनी सरस्वती नगर सुयश अस्पताल के पीछे रायपुर निवासी मनीष दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया। एक आरोपी अभी फरार है।




पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूश
गिरफ्तारी के बाद छावनी पुलिस ने सभी आरोपियों की खातिरदारी की। इसके बाद उनका जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान अपनी गलती को मानते हुए आरोपी “अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है कहते दिखे।”
संदीप शर्मा की पत्नी रहने लगी थी दूसरे युवक के साथ
यह मामला छावनी थाना क्षेत्र 18 नंबर रोड का है इसलिए है, क्योंकि यहां रहने वाला एक युवक अमलेश्वर थाना अंतर्गत कोपेडीह शिव वाटिका फेस 1 निवासी संदीप शर्मा (25 साल) की पत्नी को अपने साथ रखा था। दोनों ने आपस में शादी कर ली थी। महिला ने संदीप को छोड़ दिया था। इससे वो भिलाई के युवक से रंजिश रखता था। बाद में उसने कुछ अपराधिक किस्म के लोगों का सहयोग लिया और उनका मर्डर करने की योजना बना रहा था।




