Uncategorized

CG में कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटी SI की मौत UP से छत्तीसगढ़ लौट रही थी टीम

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कुत्ते को बचाने के चक्कर में पुलिसगाड़ी पलटने से SI की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन के नेतृत्व में टीम यूपी से कोरबा लौट रही थी, तभी गौरेला थाना क्षेत्र के खंता गांव के पास आज सुबह साढ़े 6 बजे हादसा हो गया।

हादसे से कुछ घंटे पहले SI ने इमोशनल सॉन्ग के साथ वॉट्सऐप स्टेटस लगाया था। गाने के बोल थे “कोई न जाने कब आ जाए घड़ी बिछड़ जाने की” कोरबा जिले के पाली थाने की पुलिस विलायत हुसैन के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक आरोपी को पकड़ने गई थी।

हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए।

सड़क पर घसीटने के बाद खेत में पलटा वाहन

SI विवेचक रोहित डहरिया का कहना है कि, कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। गाड़ी कई मीटर तक घसीटते हुए खेत में पलट गई। मृतक एएसआई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को बिलासपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

……………………………

Related Articles

Back to top button