छत्तीसगढ़

बिलासपुर आ रही यात्री बस हादसे का शिकार, सड़क किनारे पेड़ से टकराई, चालक को झपकी आने से हादसा

बिलासपुर। प्रयागराज से बिलासपुर आ यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बस बेलहगना में केंदा घाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने देखा तो बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए भेजा। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी ट्रेवेल्स की स्लीपर बस बुधवार सुबह प्रयागराज से बिलासपुर के लिए आ रही थी। इसी दौरान बस बेलहगना में केंदा घाट के पास पलट गई। हादसे के दौरान बस में 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। घाटी पर मोड़ होने के चलते चालक नियंत्रण नहीं रख सका और पेड़ से टकरा गया। यह भी आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा हुआ हो। फिलहाल चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है

 

Related Articles

Back to top button