दुर्ग में 4 दुकानों में लगी भीषण-आग,1 करोड़ का सामान जलकर राख;जूते-चप्पल की दुकान से फैसली आग; बाकी को भी अपने चपेट में लिया
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में रविवार रात एक दो मंजिला फुटवियर दुकान में भीषण आग लग गई। चपेट में आने से 2 और दुकानों में आग लग गई, जो कि फुटवियर दुकान संचालक का था। इस घटना में 1 करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।







घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही लपटें दिखाई दे रही थीं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है




जूते-चप्पल की दुकान से भड़की आग
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे इंदिरा मार्केट में स्थित दो मंजिला रौबदार फुटवियर दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखा माल धूं-धूंकर जलने लगा और पास के दो दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस, दमकल टीम और दुकान मालिक की दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति को देखते ही हुए भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं।
टोटल 6 दमकल की गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब 3 बजे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौदूज रहे।
शुरुआती जांच में फायरफाइटर की टीम का मानना है कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। वहीं स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि गर्मी के कारण शहर में बिजली का लोड काफी बढ़ गया है, जो इस तरह के हादसों की एक बड़ी वजह बन रहा है।
ASP बोले- जांच के बाद आग के कारणों का चलेगा पता
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि इंदिरा मार्केट में आग लगने की सूचना पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद ही आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है।





