Uncategorized

CG में ये बच्चा तुम्हारा नहीं हैं…ये सुनते ही पति ने गर्भवती पत्नी को टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट

By Dinesh chourasiya

 

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने घरेलू कलह से तंग आकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

सारंगढ़:  रिश्तों का खूना होना आजकल जैसी कोई आम बात हो गई है। अक्सर यह देखा जा रहा है कि कहीं पत्नी ने पति को प्रेमी से मिलकर हत्या करा दी तो कही पति ने ​पत्नी को आवेश में आकर मौत की सजा दे दी। लेकिन एक ऐसी घटना ने लोगों को झकझोर दिया​ जिसमें पत्नी की डिलीवरी को लेकर बात ​ऐसी बिगड़ गई कि शख्स ने गर्भवती पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने घरेलू कलह से तंग आकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है मृतिका सात माह की गर्भवती थी। यह पूरी घटना बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे के गांव कुसुमकुंडा की है। जहां रहने वाले गोपाल निषाद और उसकी पत्नी के बीच आए दिन घरेलू विवाद होते ही रहते थे। बताया जा रहा है मृतिका सात माह की गर्भवती थी और मायके जाकर डिलीवरी कराने की जिद्द कर रही थी।

 

इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में यह कह दिया कि यह बच्चा तुम्हारा नहीं है। जिससे आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को धार दार टंगिया से मारकर मौत के घाट उतार दिया। और सरसिंवा थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी सरसिंवा भगवती प्रसाद कुर्रे ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने जाकर मौके का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Back to top button