Uncategorized

भिलाई में तीसरी मंजिल पर बल्ब बदलते समय नीचे गिरा इलेक्ट्रीशियन:मौके पर चली गई जान,

By Dinesh chourasiya

शव को मरचुरी ले जाते परिजन - Dainik Bhaskar

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के श्रीराम चौक स्थित राजा भोज पैलेस की तीसरी मंजिल पर बल्ब बदलने चढ़ा इलेक्ट्रीशियन नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसे करंट लगा होगा। जिस कारण वह इतनी ऊंचाई से नीचे गिरा।

मृतक की पहचान सोहन पटेल के रूप में हुई है। सोहन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कृष्णा नगर में रहता था। वो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बुधवार शाम 4 बजे वो श्रीराम चौक स्थित राजाभोज पैलेस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में फ्यूज बल्ब को बदलने के लिए चढ़ा था।

हाईवोल्टेज तार से भी टकराया

जब वो बल्ब बदल रहा था। अचानक ऊपर से नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ठीक बगल से एक हाईवोल्टेज पोल की तार निकली है। उसमें से भी सोहन टकराया और फिर नीचे गिरा। तेज करंट लगने और काफी ऊंचाई से नीचे गिरा

वहां मौजूद लोगों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने खबर लिखे जाने तक कोई शिकायत नहीं की है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिना सुरक्षा उपकरण के कर रहा था काम

जिस बिल्डिंग में इतनी ऊंचाई पर इलेक्ट्रीशियन बल्ब बदलने का काम कर रहा था, वहां कोई भी सुरक्षा के उपाए नहीं थे। सोहन ने भी अपने हाथों में ग्लब्स या अन्य सुरक्षा के उपकरण नहीं पहना था।

Related Articles

Back to top button