Uncategorized

दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में 6 TI, एक SI, 12 ASI, 273 आरक्षकों का तबादला:दुर्ग SP ने बदले सभी थानों के प्रभारी 

By Dinesh chourasiya

जितेंद्र शुक्ला, एसपी दुर्ग - Dainik Bhaskar

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जिले के सभी थानों में पदस्थ TI रैंक से लेकर आरक्षक तक का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। SP ने 2 ट्रांसफर आदेश निकाले हैं। पहली लिस्ट में 6 टीआई, एक SI और 12 ASI के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी लिस्ट में 273 आरक्षकों को एक थाने से दूसरे जगह भेजा गया है।

एसपी ने जो ट्रांसफर लिस्ट 3 सितंबर को जारी की है। उसके मुताबिक निरीक्षक राजेश साहू को फिर से बड़ा थाना मिला है। उन्हें जेवरा सिरसा चौकी से भट्ठी थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक वंदिता पानिकर को डिमोट करते हुए थाना प्रभारी से चौकी प्रभारी बनाया गया है। उन्हें खुर्सीपार थाने से हटाकर स्मृति नगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

टीआई, एसआई और एएसआई के तबादले

किस टीआई को कहां भेजा गया

इसके अलावा अन्य टीआई की बात करें तो निरीक्षक अंबिका प्रसाद ध्रुव को जामगांव आर से पदमनाभपुर, अंबर सिंह भरतद्वाज को पदमनाभपुर से खुर्सीपार, प्रशांत मिश्रा कोल भठ्ठी से भिलाई नगर, राज कुमार लहरे को भिलाई नगर से जामगांव आर भेजा गया है।

जिले के आरक्षकों के तबादले

इनको बनाया गया चौकी प्रभारी

स्मृति नगर चौकी में पदस्थ उपनिरीक्षक पुरषोत्तम कुर्रे को जेवरा सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ ASI प्रदीप तिवारी को सुपेला, राम कृष्ण तिवारी को थाना दुर्ग, विजय कुमार देशमुख को डीसीआरबी, प्रेमचंद यादव को पदस्थ किया गया है।

अजय शंकर अविनाशी, राघवेन्द्र सिंह को सुपेला, इतवारी डेहरे, दिनेश सिंग को छावनी, झुमुक लाल ठाकुर को मोहन नगर, ताल सिंह साहू, शमित मिश्रा को भिलाई नगर और सुधाकर शर्मा को रानीतराई थाने में पदस्थ किय गया है।

जिले के आरक्षकों के तबादले

एक साथ 273 सिपाहियों को किया इधर से उधर

दुर्ग एसपी के दूसरी ट्रांसफर लिस्ट में 273 पुलिस आरक्षकों को एक से दूसरे थाने भेजा गया है। इसमें कई ऐसे भी नाम हैं जो सालों से एक ही थाने में पदस्थ थे। एसपी के इस ट्रांसफर लिस्ट से दो हफ्ते पहले ही आईजी ने जिले से कई सिपाहियों को दूसरे जिले में भेजा था।

जिले के आरक्षकों के तबादले
जिले के आरक्षकों के तबादले

क्राइम में पदस्थ सिपाहियों का नहीं हुआ तबादला

दुर्ग जिले में गठित एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) में कई सिपाही ऐसे हैं जिनके ऊपर लेनदेन व अन्य आरोप लगे हैं। इसके बाद वो लोग कई सालों से उसी जगह पदस्थ हैं।

जिले के आरक्षकों के तबादले

एसपी दुर्ग इन सिपाहियों को भी दूसरी जगह भेजने वाले थे, लेकिन सिपाहियों के करीबी अधिकारी ने यह दलील दी कि उनके एक्सपर्ट सिपाही चले जाएंगे तो काम प्रभावित होगा। इसके चलते शायद यहां पदस्थ सिपाहियों का ट्रांसफर नहीं किया गया है।

जिले के आरक्षकों के तबादले
जिले के आरक्षकों के तबादले
जिले के आरक्षकों के तबादले

Related Articles

Back to top button