भिलाई में FIR के पांच दिन बाद कांग्रेस पार्षद के पुत्र उसके दोस्त की गिरफ्तारी न होने से भिलाई निगम के कर्मचारी बैठे धरने पर
By Dinesh chourasiya

भिलाई नगर निगम की कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने के लेकर निगम के अधिकारी काफी आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने निगम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया है। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती वो आंदोलन को और तेज करेंगे। बीवी
निगम के अधिकारी शरद दुबे ने कहा कि स्वायत्त शासी कर्मचारी महासंघ एवं सम्मर्ध भारतीय मजदूर संघ ने एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया है। 30 सितंबर को भिलाई नगर निगम के जोन 5 में पदस्थ प्रभारी सहायक अभियंता दीपक देवांगन के साथ कुछ लोगों ने जोन 5 कार्यालय में घुसकर गाली गलौज किया और दुर्व्यवहार किया था।







इस मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज किया, लेकिन 5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इसलिए सभी निगम कर्मचारियों और अधिकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी संगठन आगे और बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेगा।

आपको बता दें कि 30 अगस्त को 2024 को भिलाई नगर थाने में भिलाई नगर निगम की पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज हुआ था। यह एफआईआर निगम के सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने दर्ज कराई थी।
दीपक ने आरोप लगाया था कि कि विधायक प्रतिनिधि के कहने पर उसने एक ठेकेदार को बोलकर रॉबिन को 15 अगस्त से जुड़ा कुछ काम दिलवाया था। काम पूरा होने के बाद जब ठेकेदार ने रॉबिन को भुगतान नहीं दिया तो उसने उसके लिए इंजीनियर के ऊपर दबाव बनाना शुरू किया।




रॉबिन और भास्कर दुबे 30 अगस्त को दीपक देवांगन से मिलने निगम के जोन 5 कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने कार्यालय के अंदर ही इंजीनियर से गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही उसकी टेबल पर रखे सरकारी दस्तावेज को फाड़ दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से बाहर निकल गए।
अब इस मामले में FIR दर्ज हो गई है राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि दोनों आरोपी शहर में खुलेआम घूम रहे हैं। इसको लेकर निगम के अधिकारियों ने अपना रोष व्यक्त किया और दुर्ग एसपी से मांग की है कि वो जल्द से जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें।
गैर जमानती धाराओं के तहत दर्ज हुआ है मामला
सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि साहयक अभियंता दीपक देवांगन की शिकायत पर रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, कार्यालय के अंदर घुसकर बल प्रयोग करते हुए अभद्र गाली गलौज करना, सरकारी दस्तावेज फाड़ना, शासकीय कार्यालय में घुसकर धमकी देने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए जा रही है। वो लोग फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार पताशाजी कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




