छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार फिर से तीन दरिंदों ने नशे की हालत में गैग रेप की घटाना को दिया अंजाम मिटाई अपनी हवस की प्यास
By Dinesh chourasiya
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गैंगेरप का मामला सामने आया है. यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है. बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा.
कोंडागांव में पांच दरिंदों ने युवती से किया था सामूहिक दुष्कर्म
हाल ही में कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में भी एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था. पांच दरिंदों ने सिलाई मशीन लेने घर से निकली युवती को हवस का शिकार बनाया था. पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
दुर्ग जिले में ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में भी युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. इसमें ब्वॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप किया था. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है. पूरी घटना 25 अगस्त की है. शंकर नगर छावनी निवासी टिकेश कुमार साहू से पीड़िता की दोस्ती थी. आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर युवती को अपने झांसे में लिया और 25 अगस्त को पीड़िता को कॉल करके मिलने के लिए आईटीआई मैदान छावनी के पास खंडहर में बुलाया. उस दौरान उसके साथ धनेंद्र कुमार और परमेश्वर यादव मौजूद थे. पीड़िता के आते ही आरोपी बॉयफ्रेंड टिकेश कुमार ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने का भय दिखाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए धनेंद्र कुमार और परमेश्वर यादव ने भी दुष्कर्म किया था.




फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने












