
भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्ष का जोरदार स्वागत – भिलाई प्रवास के दौरान प्रदेशभाजयुमो नेता अतुल पर्वत की अगुवाई
भिलाई। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का मंगलवार भिलाई आगमन हुआ। भिलाई प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भगत का जोरदार स्वागत किया गया। भिलाई नेहरू नगर टोल प्लाज़ा में जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष भगत पहुंचे यहां मौजूद भिलाई कैन डू(BHILAICANDO) पर्वत फांउडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजयुमो नेता अतुल पर्वत की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूलों से लाद दिया ।
मंच पर अतुल पर्वत ने प्रदेश अध्यक्ष भाई रवि भगत को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शौर्य का प्रतीक तलवार व बस्तर का मोमेंटो भेंट किया। स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष भाई रवि भगत जी भावविभोर हुए। श्री भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा मोर्चा का इतना भव्य स्वागत से यह साफ जाहिर हो गया है कि आगामी चुनाव में यहां के युवा पूरे जोश व ऊर्जा से कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेकेंगे। उन्होने खासकर प्रदेश भाजयुमो नेता अतुल पर्वत की सराहना की।








उन्होने कहा कि इसी तरह नेतृत्व बनाए रखें और एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी चुनाव में मैदानी स्तर पर कार्य करते रहें। भाजयुमो नेता पर्वत ने प्रदेशअध्यक्ष भगत को भरोसा दिलाया कि भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य करने संकल्पित हैं। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से राहुल दीक्षित, नवजोत सिंह, हरसिमरन सिंह, हिमांशु पर्वत, शिवराज ताम्रकार, आकाश मनिकपुरी, अभिषेक गुप्ता, केतन शर्मा, महावीर पांडेय, इंदरजीत सिंह सैनी, पवन भाई, गुलशन दिल्लीवार, कमल, शुभम,रवि दीक्षित, संदीप चौधरी, हरप्रीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।












