CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

Bhilai Breaking : घर पर होने वाली थी ड्राइविंग लाइसेंस की डिलीवरी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि खाते से पार हो गए 98 हजार

भिलाई। शहर में एक शख्स 98 हजार रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। दरअसल यह शख्स अपने ड्राइिवंग लाइसेंस की डिलीवरी के इंतजार में था। इसके लिए वह अपने मोबाइल के जरिए डिलीवरी मेन को ट्रैक कर रहा था। इस दौरान अंजान शख्स का फोन आया और उसने लोकेशन नहीं मिलने की बात कहते हुए एक फॉर्म ऑनलाइन भेजने के नाम पर 2 रुपए यूपीआई के जरिए पेमेंट कराया। इसके बाद शख्स के खाते हुए 98 हजार से ज्यादा ट्रांसफर हो गए। जब शख्स को इसकी जानकारी मिली तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में भिलाई भट्टी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 निवासी घनानन्द त्रिपाठी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका ड्रायविंग लायसेंस आने वाला था जिसको वेअपने मोबाइल फोन से ट्रैक कर रहा था। इस बीच 30 जनवरी उने मोबाइल पर एक लिंक आया जिसके साथ लिखा था कि आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस को यहां से ट्रैक कर सकते हैं। लिंक खोलने पर उसमें मो नं 8252652702 लिखा था। घनानंद ने अपने मोबाइल नंबर  7587144922 से 8252652702 मे फोन किया तो सामने वाले ने कहा कि उन्हे उसका लैंडमार्क नहीं मिल रहा है।

इसके बाद सामने वाले कॉलर ने कहा एक फॉर्म भेज रहा हूं जिसकी कीमत 2 रुपए है। कॉलर फार्म भर कर मेरे मोबा नं 8252652702 पर UPI के जरिए 2 रुपए भेजने कहा। इस पर घनानंद ने वैसा ही किया लेकिन पेमेंट फेल हो गया। इसके बाद दूसरे दिन 31 जनवरी को घनानंद के सेक्टर-1 स्थित एसबीआई के बैंक खाते 10621686409 से दो बार मे 89999/- एवं 9999/- रुपए कुल 99,998/- रुपए ट्रांसफर हो गए। यह रुपए खाता क्रमांक 303110926702 में ट्रांसफर हो गए। यह खाता विजय उत्तम राव नाम के व्यक्ति का है। घनानंद ने बताया कि उसने किसी को भी रुपए ट्रांसफर नहीं किए थे। घनानंद ने पुलिस को बताया 8252652702 धारक ने ही धोखे से उनके रुपए ट्रांसफर कराए हैं।

Related Articles

Back to top button