Uncategorized

CG में खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी माजदा, ड्राइवर की मौके पर हुई मौत….

By Dinesh chourasiya

 बिलासपुर/बिल्हा – राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर रायपुर मार्ग पर खड़े वाहनों से हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर धौराभाटा के पास खड़ी ट्रेलर से स्वराज माजदा जा भिड़ी। हादसे में चालक रामेश्वर रजक की मौके पर ही मौत हो गई वही हेल्पर सुडू टेकाम बाल बाल बच गया।

हेल्पर ने बताया कि स्वराज माजदा में अंबिकापुर से सिंमगा अंडा लेने जा रहे थे तभी धौराभाटा फ्लाईओवर ब्रिज के पास पहले से एक ट्रेलर खड़ी हुई थी। स्वराज माजदा की स्पीड इतनी तेज की चालक संभाल नहीं सका और सीधे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई।

सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह चालक को बाहर निकाल। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। वही हेल्पर की शिकायत पर हिर्री पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हम आपको बता दें कि बिलासपुर रायपुर मार्ग पर खड़े वाहनों से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। मगर इसके बावजूद स्थानी पुलिस और हाईवे पुलिस ऐसे वाहनों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रहे हैं समझ से परे है।

Related Articles

Back to top button