छत्तीसगढ़

भिलाई के खुर्सीपार में दोस्त ने मांगी मदद, तो दोस्त निकाला गद्दार दोस्त के अकाउंट से एक  करोड़ बिना बताए निकाले थाने में धोखा धड़ी का मामला दर्ज बैंक अकाउंट भी ब्लॉक

By Dinesh chourasiya

भिलाई में दोस्त के बैंक खाते का इस्तेमाल करके एक ही दिन में 1 करोड़ 10 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार न्यू खुर्सीपार निवासी रजत शर्मा की शिकायत पर आरोपी आयुष थदानी और सतबीर सिंह पर धारा 318, 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रार्थी के मुताबिक वह कंपनी आरएस इवेंट्स के नाम से इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है।

फर्म के लेन-देन के लिए आईसीआईसीआई बैंक की नेहरू नगर शाखा में चालू खाता खोल रखा है। आर्थिक समस्या आने पर 18 जुलाई को उसने दोस्त आयुष थदानी काे 50 हजार रुपए की जरूरत की बात कही। इस पर आयुष ने अपने परिचित से पैसा दिलाने का आश्वासन दिया और उसके खाते का नंबर और कॉर्पोरेट अकाउंट का सिम नंबर मांग लिया।

अगले दिन सुबह 11 बजे आयुष उसके घर पहुंचा और उसके खाते की चेकबुक और एटीएम कार्ड ले लिया। बदले में उसे 50 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद आरोपी सतबीर सिंह और आयुष ने उसकी सिम को 20 जुलाई को लौटाने की बात कही। इस बीच, बैंक से कॉल आया तब पता चला कि रजत के खाते में अत्यधिक लेन-देन होने के कारण खाते को ब्लॉक कर दिया गया है।

उससे कहा गया कि जब तक इस राशि के संबंध में जानकारी नहीं देंगे, तब तक यह खाता ब्लॉक ही रहेगा। खाते का स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि एक ही दिन में रजत के खाते से एक करोड़ दस लाख रुपए की निकासी की गई। इसके अलावा खाते में लीन एमाउंट माइनस 68 लाख 71 हजार 153 रुपए दर्शा रहा था। सतबीर और आयुष को इसकी जानकारी देने पर दोनों अपनी बातों से मुकर गए। इस पर थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Related Articles

Back to top button